बुधवार से जोधपुर नहीं आएगी एक भी फ्लाइट, आज आने वाली 10 फ्लाइट्स रद्द, 12 का संचालन जारी रहा

 कोरोना को हराने के लिए शुरू हुई लॉक बंदी का असर जोधपुर से संचालित होने वाली घरेलू उड़ानों पर पड़ा हैं। लगातार दूसरे दिन सोमवार को जोधपुर आने वाली दस फ्लाइट रद्द कर दी गई। इनमें स्पाइस जेट की  पुणे, इंडिगो की दिल्ली व अहमदाबाद और टाटा विस्तारा की मुंबई व दिल्ली से आने वाले फ्लाइट शामिल हैं। जोधपुर से 12 फ्लाइट का संचालन जारी रहा। बुधवार से जोधपुर में एक भी फ्लाइट नहीं आएगी। 


इनमें इंडिगो की बैंगलुरु व मुंबई, स्पाइस जेट की दिल्ली व मुंबई, एयर इंडिया की दिल्ली व मुंबई फ्लाइट शमिल हैं। इसके अलावा एयर इंडिया की दोनों फ्लाइट का संचालन उदयपुर होकर ही किया गया। फ्लाइट में जाने वाले यात्रियों की संख्या 20 फीसदी से भी कम हैं। जबकि आने वाली अधिकांश फ्लाइट खचाखच भरी हुई आ रही हैं। बैंगलुरु की फ्लाइट पूरी तरह से भरी हुई हुई थी। जोधपुर 450 से ज्यादा यात्री जोधपुर पहुंचे हैं। डीजीसीए के आदेश के बाद रात बुधवार से फ्लाइट का संचालन बंद हो जाएगा। जोधपुर से रोजाना आने जाने वाली फ्लाइट की संख्या 22 हैं। ये सभी फ्लाइट बंद हो जाएगी।